पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया प्रखंड अंतर्गत बाड़ा टोला बेनिपुर निवासी को राष्ट्रीय जनता दल पार्टी में केसरिया प्रखंड पंचायती राज प्रकोष्ठ में केसरिया प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। वहीं इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष सुदीश कुमार ने कहा है कि आगामी संगठनात्मक चुनाव वर्ष 2023-2025 के लिए पंचायती राज प्रकोष्ठ को संगठित एवं मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। वहीं पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि मुझे जो दायित्व मिला है, उसे पूरी इमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करुंगा। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र यादव,समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
केसरिया में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड उपाध्यक्ष बने अशोक कुमार यादव।
मंगलवार, अक्टूबर 17, 2023
पू.च.मोतिहारी/अभिषेक कुमार
The Royal News.
अन्य ऐप में शेयर करें
