इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट रैली “रतिमा” में बिहार और झारखंड से 234 सदस्याएँ सम्मिलित हुई।डिस्ट्रिक्ट रैली इस साल एक अक्टूबर गाँधी जयंती के पूर्व संध्या हरसिद्धि स्थित चंपारण बैकेट रिसोर्ट में इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन द्वारा होस्ट किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेंट सुनीता जैन तथा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ रागिनी रानी का भव्य स्वागत चंदन टीका लगा कर अध्यक्ष कुमारी अमृता, रैली को- चेयरमैन (चार्टर प्रेसिडेंट )संगीता चित्रांश, रैली चेयरमैन रंजीता गुप्ता के द्वारा किया गया। एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेंट सुनीता जैन ने सभी सदस्यों को पॉजिटिव एनर्जी के साथ लीडरशिप क्वालिटी कैसे मज़बूत करे इसके बारे में जानकारी दीं। चेयरमैन डॉ रागिनी रानी ने पिछले तीन महीनों में क्लबों द्वारा किए गये कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया तथा डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन E- bulletin रिलीज़ किया गया। विभिन्न क्लब से आई हुई सदस्याओं के बीच ड्रामा बापू के संदेश, पहेली , झूम बराबर झूम डांस प्रतियोगिता, खेल व अन्य प्रोग्राम आयोजित किया गया।इस रैली के माध्यम से सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौक़ा मिला l होस्ट क्लब महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए एक प्रस्तुति दी और सीनियर सिटीजन्स पे ड्रामा के ज़रिए अनूठा संदेश सभी को दिया गया। एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेंट सुनीता जैन, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ रागिनी रानी, सभी पीडीसी, बिहार झारखंड से आई हुई सभी महिलाओं के समक्ष इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन में बहुत सारे प्रोजेक्ट किए गए। सर्वप्रथम 6 क्लब द्वारा संयुक्त प्रोजेक्ट के अंतर्गत मंदिर में वाटर कूलर लगवाया गया ताकि लोगों को शीतल जल मिल सके। 40 सिलाई मशीन ज़रूरत मंद महिलाओं को बटने हेतु उदघाटन किया गया। तथा मोतिहारी क्लब द्वारा (IILM) शिक्षा, पर्यावरण सुरक्षा (जस्ट फॉर जीरो बेस्ड), 100 बर्ड हाउस डिस्ट्रीब्यूशन, इनर व्हील के शताब्दी वर्ष पूरे होने के अवसर पर 300 चम्पा के पौधे सभी क्लब को दिए गए तथा हेल्थ चेकअप कैम्प का और टोल मार्केट का उद्घाटन किया गया।सभी महिलाएँ खादी पौषक पहने थीं जो इस रैली की शोभा बढ़ा रही थी। मौके पर विभिन्न क्लबो से आई गणमान्य सदस्याएँ डिस्ट्रिक्ट सी॰सी॰सी॰ श्वेता सिन्हा, सचिव रश्मि गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रियका कुमार, आई॰ एस॰ ओ॰ निभा मिश्रा, एडिटर शुभ्रा गुप्ता , कई पी॰ डी॰ सी॰, सी॰ जी॰ आर॰, क्लब अध्यक्षl, कार्यकरणी क्लब सदस्या , शीला गुप्ता, पीपी रजनी कौशल, पीपी नूतन बाला, पीपी आशा सिंह,मनीषा सिन्हा,प्रियंका सिंह कोषाध्यक्ष चन्द्रलता वर्मा, लोकिता कुमारी, आई पी पी राखी शाह, पीपी धीरा गुप्ता, पीपी निशा देव, संरक्षिका राजकुमारी गुप्ता,आई एस ओ नीलम वर्मा,एवं क्लब की 25 सदस्याएं शामिल मौजूद थे,। सभी कार्यक्रम की जानकारी डिस्ट्रिक्ट एडिटर शुभ्रा गुप्ता और क्लब एडिटर आबिदा शमीम ने दिया ।
इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट रैली " रतिमा" में मुख्य अतिथि एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेंट सुनीता जैन एवं डिस्ट्रिक्ट 325 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ रागिनी रानी का भव्य स्वागत//THE ROYAL NEWS EXPRESS
सोमवार, अक्टूबर 02, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें

