सिटीजन फोरम ऑफ़ मोतिहारी के द्वितीय कार्यकारिणी की छठी बैठक//THE ROYAL NEWS EXPRESS
सोमवार, अक्टूबर 02, 2023
सिटीजन फोरम ऑफ़ मोतिहारी के द्वितीय कार्यकारिणी की छठी बैठक, कार्यकारिणी सदस्य धर्मवर्धन प्रसाद के आवास पर संपन्न हुई ,जिसकी अध्यक्षता सिटीजन फोरम के अध्यक्ष वीरेंद्र जालान ने किया। महासचिव राम भजन ने गत बैठक के कार्यवाही और गतिविधियों की रिपोर्ट रखी प्रस्ताव को पारित एवं समर्थन तथा उसके बाद किए गए संगठन के सभी कार्यों का अनुमोदन कार्यकारिणी ने किया। सिटीजन फोरम के सदस्यों ने नगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान या किसी भी समारोह के जुलूस के दौरान होने वाली हिंसक घटनाएं की बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त किया तथा एक प्रस्ताव पारित किया गया कि "मूर्ति विसर्जन या विभिन्न तरह के धार्मिक जुलूस के दौरान उपद्रवी शक्तियां सक्रिय हो जाती है और प्रशासन निष्क्रिय बनी रहती है। इसका परिणाम विगत 1 साल में देखने को मिला है प्रशासन कार्यक्रम होने के पूर्व इस प्रकार की तैयारी नहीं करती है कि उपद्रवियों पर अंकुश लगाया जा सके। इसका परिणाम उपद्रव के रूप में सामने आता है सदस्यों ने प्रशासन की जिम्मेदारी तय करते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम के दौरान नियंत्रण के कुछ उपाय सुझाव के लिए कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर हिना चंद्रा और सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया , जिनके द्वारा एक सुझाव पत्र तैयार कर जिला पदाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक को दिए जाएंगे। मोतिहारी गांधी की कर्मभूमि सामाजिक सद्भाव सौहार्द और शांति की प्रिय स्थल रही है जहां शांति व्यवस्था कायम रहे जिसमें प्रशासन की सक्रिय भूमिका की जरूरत है। बैठक के दौरान पूर्व में सिटीजन फोरम द्वारा आयोजित गिरते भूजल स्तर एक गंभीर समस्या पर आयोजित संगोष्ठी पर समीक्षा करते हुए कार्यकारिणी के विशेषज्ञ समितियां के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को अनुमोदित कर उसे सरकार के विभिन्न अंगों जैसे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, केंद्र एवं राज्य सरकार जिला प्रशासन तथा नगर निगम को कार्यवाही हेतु भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान अक्टूबर से धार्मिक उत्सव के प्रारंभ हो जाएगा ,जिसके दौरान मोतिहारी की आंतरिक यातायात व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की गई तथा यह प्रस्ताव पारित किया गया कि इस संदर्भ में जिलाधिकारी एवं अन्य विभागों को मोतिहारी में लग रहे जाम यातायात परिवहन कैसे सुचारू हो तथा जाम की समस्या न बने इस तरफ उनका ध्यानाकर्षण न केवल कर उन पर अमल करने के हेतु दबाव बनाया जाए।सिटीजन फोरम की इस बैठक में सह सचिव सतीश टंडन, उपाध्यक्ष विन्टी शर्मा, संरक्षिका श्रीमती शशिकला देवी, अंगद सिंह, राय रोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष अंकुर जयसवाल, डॉक्टर हिना चंद्रा, सुधीर गुप्ता, धर्मवर्धन प्रसाद, ई मुन्ना कुमार आदि सदस्य शामिल हुए।
अन्य ऐप में शेयर करें

