पूर्वी चम्पारण मोतिहारी/The Royal News.
केसरिया पूर्वी चंपारण मोतिहारी।
केसरिया नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों व चौक चौराहों पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के मौके पर श्रद्धा पूर्वक दुर्गा पूजा मनाया जा रहा हैl शारदीय नवरात्र के नौवें दिन भी दुर्गा पूजा पंडालो एवं दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी lदुर्गा पूजा पंडालो में आज 23 अक्टूबर को सुबह से ही महानवमी के मौके पर श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचेl वही प्रसिद्ध मंदिर बाबा केसरनाथ धाम ,मां दुर्गा भवानी पूरानी बाजार, दूर्गा पूजा समिति आदर्श नगर , महामाया स्थान पितांबर चौक सहित अन्य पूजा पंडालों में महानवमी के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया ।इसके बाद पुष्पांजलि और आरती की गईl वहीं विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ के मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्था चूस्त दूरुस्त देखी गई।सभी पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैंlज्ञात हो कि शारदीय नवरात्र के 9 दिन पूरा होने के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालु पूजन हवन करते नजर आएंगेlइस अवसर पर विधानसभा के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय विधायक शालीनी मिश्रा ने पूजा पंडालों का भ्रमण किया साथ ही मां दुर्गा से अमन चैन की प्रार्थना की।इस अवसर पर स्थानीय समाजसेवी आशीष कुमार, हर्ष राज,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नाज अहमद खां उर्फ पप्पू खां, पूर्व नगर अध्यक्ष रजनीश कुमार पाठक उर्फ रिंकू पाठक सहित अन्य नेताओं ने दूर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों को इस पूजा में बेहतर कार्य को लेकर सराहना किया।इस मौके पर अवध कुमार शर्मा, विशूराज सिंह, पिन्टू कुमार,पंडित चंद्रभूषण मिश्रा,संजय पांडेय, विकास कुमार मिश्रा,हरिकिशोर सिंह, मंजीत कुमार धिरज,अचार्य दिनानाथ पाठक, ईश्वरानंद ब्रह्मचारी, विद्यानंद मिश्रा,मदन मोहन मिश्रा,अनिल कुमार, आशीष कुशवाहा,उदयकांत मिश्रा, शत्रुघ्न मिश्रा,विजय कुमार मिश्रा, दयाशंकर मिश्रा,सहित अन्य लोग मौजूद थे।
