पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News.
मोतिहारी:- सिरसा कॉलोनी माई स्थान मंदिर स्थित विनायक विराट पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र तिवारी ने दुर्गा माता की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक विक्रांत सिंह राठौर ने कहा कि गरीब और मध्यवर्गीय परिवार के बच्चे अच्छे स्कूल में नहीं पढ़ता है।उसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को गांव में खोला है इस विद्यालय में फीस इतना रखा गया है जिसमें गरीब और मध्यवर्ग के बच्चे इसमें अच्छे से पढ़ाई पूरी करे और इस विद्यालय का नाम रौशन करे।उन्होंने कहा कि अच्छे व शकुशल शिक्षकों के द्वारा इस विद्यालय में बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। और इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के रूप में सोहैंल अख्तर,महफूज अरमान खान, अशरफ अली अंसारी,अरबाज खान मधु सिंह,मनी श्रीवास्तव,सुभाष सिंह एवं समस्त आपन माटी आपन पार्टी के लोग मौजूद रहे।
विनायक पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया।
रविवार, अक्टूबर 22, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें
