पूर्वी चम्पारण मोतिहारी।
अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन पूर्वी चंपारण के प्रधान कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष श्रीकिशोर पांडे की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से संगठन के पदाधिकारियों ने कहा की महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति जी, बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता सेनानियो के गढ़ चंपारण में आगमन पर हार्दिक बधाई एवम अभिनंदन करता है।साथ ही जिला प्रशासन को कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने एवम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित सभी छात्रों को बहुत बहुत बधाई व उज्जवल भविष्य की कामना करता है। संगठन जिले के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी दौलत सिंह, पहाड़पुर को दीक्षांत समारोह में आमंत्रण नही देना आयोजन समिति के प्रति संगठन क्षोभ व्यक्त करता है। ज्ञात हो की चंपारण के कोटि कोटि जनता के संघर्ष के फलस्वरूप जिले में स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना कराने हेतु अनेक सामाजिक संगठन के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी संगठन ने भी अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया था। लेकिन संगठन के किसी भी प्रादाधिकारी या सदस्य इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना मुनासिब नही समझा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन की इस निर्णय का निंदा करता है। राष्ट्रपत्ति एवम राज्यपाल एक गैर राजनीतिक पद है। इस कार्यक्रम के दौरान एकमात्र राजनीतिक दल की कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करना एवम जिले की सामाजिक संगठन की उपेक्षा करना विश्वविद्यालय के कुत्सित मानसिकता का परिचायक है। स्वतंत्रता सेनानी संगठन इसकी घोर निन्दा करता है। विश्वविद्यालय प्रशासन आगामी दिनों में ऐसे आयोजन में इस प्रकार का निर्णय नही लेकर एक सर्वमान्य, सर्वसुलभ संस्थान के रूप में अपनी पहचान एवं गरिमा को स्थापित करेगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि, पंकज शर्मा, राजकिशोर शर्मा, पत्रकार आनंद प्रकाश कौशल किशोर पाठक, रामेश्वर गुप्ता, किशोरी साह इत्यादि उपस्थित थे।
