पूर्वी चम्पारण मोतिहारी The Royal News.
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन आदि शक्ति मां दुर्गा का पट वैदिग मंत्रोच्चारण के बाद दर्शन के लिए खोल दिये गये। मां का पट खुलते ही पंडालो में निर्मित मां दुर्गे की अलौकिक रूप के पूजन के लिये पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भव्य व आकर्षक पंडाल में निर्मित मां की मूर्ति के दर्शन के लिए महिला, पुरूष सहित युवक युवतियों की भीड़ उमड़ने लगी है। शनिवार को माता कालरात्रि का पूजन पूरा विधि विधान से हुआ। जबकि देर रात में निशा पूजा कर लोगों ने मां से मन्नतें मांगी। शास्त्र के अनुसार निशा पूजा का महत्व काफी है। जो भक्त मां की पूजा निश्चल भाव से करते हैं। माता उनकी मन्नते अवश्य पूरा कर देती है। रविवार को माता के आठवे स्वरूप महागौरी माता के स्वरूप का पूजन होगा। इसके साथ ही आज सप्तमी
तिथि से ही सर्वत्र मेला का दृष्य कायम हो गया है। शाम ढलते ही समूचा शहर दुधिया एवं रंगीन बत्तियों से चकाचैंध हो गया । ज्यों-ज्यों रात गहराती गई, लोग मां की मूर्ति के दर्शन के लिए निकल सड़को पर दिखने लगे। सभी पूजा पंडालों के समीप पूजन समाग्री के साथ ही खेल-खिलौने आदि की सजी दुकानदारों को इस वर्ष मौसम अनुकूल होने से बिक्री की उम्मीद है। फल पकवान आदि की भी बिक्री खूब होने की उम्मीद है। माता को प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालु, पान, पुष्प, नारियल, फल, पकवान आदि पवित्र चीजो की खरीदारी कर माता को अर्पित कर धन्य-धन्य महसूस करने लगे है। शहर के विभिन्न जगहो पर पूजा समिति के लोग श्रद्धालुओं को किसी तरह की
परेशानी नहीं हो, नतीजतन पूरी मुस्तैदी के साथ जुट गये है। इसके अतिरिक्त पुलिस की गश्त सहित जगह-जगह तैनात पुलिस बल के जवान लगातार यातायात आदि को सुचारू रखने के लिए मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे है। ऐसा अनुमान है कि अष्टमी एवं नवमी को भक्तो का सैलाब माता के दर्शन को घरो से निकलेगे। ऐसे में पूजा समिति के सदस्यों सहित शासन-प्रशासन के लोग भी पूरी तैयारी कर ली है। उक्त दोनो दिन शाम ढलने के बाद यातायात को सुचारू रखना प्रशासन के लिए चुनौती होगा। हालांकि इस संबंध में एएसपी श्रीराज का कहना है कि पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरूष बलो की तैनाती पूजा पंडाल से लेकर चैक चैराहो व मार्गो पर की गई है। वाहनों की पार्किंग के
केसरिया प्रतिनिधि के असारः पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं शहर से लेकर गांव तक चारो तरफ आरती व घंटी की ध्वनि से वातावरण को भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर क्षेत्र के आदर्श नगर, पुरानी बाजार, ब्लॉक परिसर
स्थल का चयन कर लिया गया है। दर्शनार्थियों को निर्धारित वाहन स्थल तक ही वाहनों से जाने की इजाजत होगी। शरारती तत्वो की एक न चले, इसके लिए भी बेहतर बंदोवस्त किए गये है। सादे लिवास में महिला/पुरूष बलो की तैनाती की गई है। जो लगातार संदिग्धो की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके साथ सभी पूजा पंडालो को सीसीटीवी कैमरा से लैस कर दिया गया है।
