पूर्वी चंपारण मोतिहारी /The Royal News.
मोतिहारी कचहरी चौक फुटपाथ विक्रेता समिति के सदस्यों ने दुकान नहीं लगाने देने पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। कहा है कि टीवीसी में आवंटित वेंडिंग स्थल से अतिक्रमण के नाम पर उन्हें हटाया गया है। कचहरी चौक फुटपाथ विक्रेता समिति के करीब 250 सर्वेक्षित वेंडरों को जिला प्रशासन दुकान नहीं लगाने दे रही है। 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति के मोतिहारी में होनेवाले कार्यक्रम से पहले जिला प्रशासन द्वारा 12 अक्टूबर को मौखिक रुप से सभी फुटपाथी दुकानदारों से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दुकान लगाने की बात कही गई थी। कार्यक्रम के बाद 20 अक्टूबर को जब फुटपाथी दुकानदारों ने जब दुकान लगाने का प्रयास किया तो प्रशासन की ओर से उक्त स्थान पर दुकान नहीं लगाने दी जिससे फुटपाथी दुकानदार अब भुखमरी के कगार पर पहुंच चुकी है।दुकानदारों ने कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सभी वेंडरों को मोतिहारी नगर निगम के सहयोग से 10 एवं 20 हजार रुपए मिला था। अब दुकान नहीं लगने पर वेंडरों के सामने उक्त राशि को लौटाने में परेशानी सामने आ रही है।इसमें उपस्थित फुटपाथी समिति के सदस्य उपाध्यक्ष मोहमद फिरोज,कोषाध्यक्ष शिबू कुमार,सचिव दीपक कुमार,उपसचिव इसराफिल और फुटपाथी दुकानदार मौजूद रहे।
