पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News.
चकिया पू च : - कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया. कार्यकर्ताओ द्वारा शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह के मोतिहारी जाने के क्रम में चकिया के बनझुला चौक पर फूल माला पहना कर उनका भव्य स्वागत किया गया. प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने बारी बारी से सभी कार्यकर्ताओ से उनका हालचाल पूछा एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया. मौके पर पिपरा विधान सभा के युवा प्रकोष्ट के अध्यक्ष आशिक जमाल, छात्र संघ के अध्यक्ष सन्नी गुप्ता, मो समीम आलम, झुन्ना श्रीवास्तव, ब्रजेश मधुर, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, हर्ष गुप्ता, आदित्य कुमार, गोलू कुमार, अभी कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
चकिया पू च : - कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।
शुक्रवार, अक्टूबर 27, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें
