पीपरकोठी : स्थानीय मॉडल स्कूल के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार यादव की अध्यक्षता में की गई।बैठक के मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार थे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री कुमार ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि से आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने हेतु पहल करने की बात कही। आगे उन्होंने नलजल योजना एवं बिजली विभाग के विरुद्ध मिल रहे शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को ध्यान देने की बात कही। वही बैठक में पीएचइडी विभाग द्वारा वीरछापरा पंचायत के कई वार्डो में अभी तक नलजल के पाइप को नहीं विछाये जाने के कारण पंसस रितज गुप्ता व मुखिया हेमंत कुमार ने काफी नाराजगी व्यक्त किया और रितज कुमार गुप्ता ने दस दिनों में कार्य नहीं पूर्ण होने की स्थिति में आमरण अनशन करने की बात कही। जबकि प्रमुख रजनीश कुमार यादव ने डेंगू रोग से बचाव को लेकर संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में दवा छिड़काव कराने की बात स्वास्थ्य विभाग को कहा। वही मवेशियों के बीमारी के रोकथाम के लिए पशुओं को भैक्सिन लगाने का प्रस्ताव रखा। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल को लेकर कहा कि वैसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल ज्यादा आता है वैसे लोगों के बिजली मीटर के लोड की जांच किया जाय। वहीं बैठक में बैंक, आपूर्ति, शिक्षा एवं थाना से किसी भी प्रतिनिधि के नहीं आने को लेकर नाराजगी जताई गई और संबंधित विभाग को लिखे जाने का प्रस्ताव लाया गया। मौके पर बीडीओ मोहिनी कश्यप, सीओ निरंजन कुमार मिश्रा, पीएचसी प्रभारी डा शिवानी गुप्ता, जेई विकास कुमार, संदीप कुमार, दिवाकर प्रसाद सिंह, पंसस रितज गुप्ता, किरण कुमारी, योगी मांझी, मुखिया उपेंद्र पासवान, हेमंत कुमार, संतोष कुमार शर्मा, रामनाथ प्रसाद यादव, सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।
पीपरकोठी मॉडल स्कूल में आयोजित पंसस की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि व अधिकारी// THE ROYAL NEWS EXPRESS
मंगलवार, अक्टूबर 03, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें

