पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिशन इंद्र धनुष के लिए एएनएम का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.शंकर बैठा ने की।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता सूक्ष्म कार्य योजना पर निर्भर करता है। सूक्ष्म कार्यक्रम जितना बेहतर होगा वह कार्यक्रम उतना ही बेहतर होगा। सघन मिशन इन्द्रधनुष के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की गई है। इसे बारिकी से अवलोकन करने की जरूरत है।
अवलोकन के क्रम में पायी जाने वाली त्रुटियों को दूर करने के तरीके बताया गया।आगामी 9 अक्टूबर में होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के माइक्रो प्लान तथा सर्वे एवं ड्यू लिस्ट की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया। स्वास्थ्य उपकेंद्र पर एएनसी करने, शत प्रतिशत संपूर्ण टीकाकरण, असाध्य रोगों से प्रभावित रोगियों को घर बैठे टेलीमेडिसीन कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के तरीके को बताया।
गर्भवती महिला तथा 0-05 वर्ष के बच्चों को आरसीएच रजिस्टर पर अद्यतन करने पर बल दिया। गैर संचरणीय रोगियों की खोज तथा उसका इलाज के बारे में भी बताया गया। मौके पर बीएचएम राज कुमार,डॉ नीतीश,महबूब अली,रिंकी कुमारी,रितेश पाठक,रीनी कुमारी,मुकेश सिंह, मदन कुमार गुप्ता,ज्योति कुमारी के साथ सभी एएनएम मौजूद रही।

