मोतीहारी महापौर प्रीति कुमारी के द्वारा नगर निगम द्वारा खरीदे गए विभिन्न गाड़ियों को हरी झंडी दिखा रवाना किया गया।इन मशीनों में सभी 46 वार्डों के लिए 1 बड़ा पोकलेन, 1 छोटा पोकलेन, 4 बॉबकट मशीन आदि संसाधन जनता को समर्पित किए। महापौर ने बताई कि आधुनिक मशीन का प्रयोग से सफ़ाई व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। छोटी जेसीबी से फायदा यह होगा कि छोटे गली मोहल्ले में भी साफ सफाई में आसानी होगी। जल्द ही मोतीहारी नगर निगम को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा।शहर को सुंदर और समृद्ध बनाने के लिए आने वाले दिनों में निगम क्षेत्र में कई योजनाओं को जमीन पर उतारा जायेगा।इस मौके पर नगर आयुक्त शंभू शरण ,परियोजना प्रबंधक (जिला उद्योग विभाग) शुभम कुमार, उप मेयर लाल बाबू प्रसाद, एवं सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे।
मोतीहारी महापौर प्रीति कुमारी के द्वारा नगर निगम द्वारा खरीदे गए विभिन्न गाड़ियों को हरी झंडी दिखा रवाना किया गया// THE ROYAL NEWS EXPRESS
शुक्रवार, अक्टूबर 13, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें

