मोतिहारी केंद्रीय कारागृह का जिला विधिक प्राधिकार के सचिव ने किया औचक निरीक्षण। मोतिहारी केंद्रीय कारागृह का आज जिला विधिक प्राधिकार के सचिव अरूण कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डों के साथ साथ महिला वार्ड एवं वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। साथ ही महिलाओं के सिलाई कढ़ाई जैसी कार्यों को समझा जाना और संतुष्ट हुए।
वहीं जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि यहां लीगल और क्लीनिक की आवश्यक सुविधा व्यवस्था करें। ताकि कैदियों के बीच विधिक सहायता एवं अधिकारियों की जानकारी मिले। निरीक्षण क्रम में उन्होंने केंद्रीय कारा में स्थित अस्पताल व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि कारा में 18 वर्ष से कम के रह रहे तीन लोगों के मामले में शीघ्र उचित कार्यवाही करें।

