पताही पुलिस के द्वारा शराबी एवम शराब कारोबारी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना छेत्र के मिर्जापुर से फरार अभियुक्त मिर्जापुर निवासी विनोद पासवान को थाना कांड संख्या 234/23 के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।उक्त जानकारी पताही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के द्वारा दिया गया।उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड संख्या 234/23 के आरोपी विनोद पासवान पिता बेल्दर पासवान को गिरफ्तार किया गया एवम पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मोतिहारी भेज दिया गया।छापेमारी में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के साथ अजीत गुप्ता,राजीव कुमार शाह,धीरेंद्र सिंह के साथ पुलिस बल के जवान रहे।
शराब केस में फरार अभियुक्त गिरफ्तार// THE ROYAL NEWS EXPRESS
शुक्रवार, अक्टूबर 13, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें

