पूर्वी चंपारण मोतीहारी/The Royal News.
तुरकौलिया पू०च०- राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह गरीबों के चहेता बिनोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर बालगंगा महादलित बस्ती स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में बिहार प्रदेश के आन बान शान एवं गरीबों के दिनचर्यक सह यशस्वी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 34 वां जन्मदिन राजद कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला युवा राजद नेता सनोज कुमार यादव ने किया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के संयुक्त सहयोग से दलित, महादलित, अनुसूचित जाति व छोटे छोटे बच्चों सहित अन्य वर्गों के हजारों लोगों के साथ जीवन ज्योति रुपी कैडल जलाकर केक काटकर हैप्पी बर्थडे, हैप्पी बर्थडे का आवाज उठाया और जमकर तालियां बजाये गए ।इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने सैकड़ो महिला व पुरुषों को अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के नेतृत्व में आगामी चुनाव होगा और मैं आप सभी के बीच एक कुशल प्रत्याशी के रूप में आउंगा।आप सभी साथियों से उम्मीद करुंगा की मुझे प्रतिनिधि के रूप में चुनकर क्षेत्र का विकास करने का मौका देंगे। मैं अभी इस क्षेत्र का प्रतिनिधि नही हूँ, लेकिन इसके बावजूद मेरे पास सभी के सहयोग के लिए चौबीस घंटे दरवाजे खुले है। मैं जमीन पर गरीबों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाला व्यक्ति हूं। कार्यक्रम समापन के बाद मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने अपने हाथों से लोगों को भोजन कराया। मौके पर पूर्व राजद जिला अध्यक्ष अरुण यादव,पूर्व प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, राजद नेता जयप्रकाश यादव, दिपक यादव, रमेश कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी हेमंत किशोर वर्मा, मनोज यादव, रामकृपाल यादव, हरेन्द्र मांझी आदि उपस्थित थे।
यशस्वी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 34 वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
गुरुवार, नवंबर 09, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें
