पूर्वी चंपारण मोतीहारी/The Royal News.
मोतीहारी:- इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने मध्य विद्यालय छतौनी ,कॉलोनी मोतीहारी में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रेसिडेंट कुमारी अमृता ,चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, पीपी रजनी कौशल, पीपी निशा देव, सेक्रेटरी पुतुल सिन्हा, कोषाध्यक्ष चन्द्रलता वर्मा,आई एस ओ नीलम वर्मा,एडिटर आबिदा शमीम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सेक्रेटरी पुतुल सिन्हा ने कक्षा 8 की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया ,वहीं सभी सदस्यों के द्वारा बच्चियों के बीच सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए कक्षा 1 से 5 के बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं कक्षा 6 से 8 के बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बहुत सारी झांकियां को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चियों द्वारा बहुत ही बेहतरीन कलाकृतियां बनाई गई प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चों को संस्था द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं प्रतियोगिता में भाग लिए सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ने विद्यालय प्रबंधक को धन्यवाद दिया एवं प्रेसिडेंट कुमारी अमृता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल आगे बढ़ता है । सभी सदस्यों के द्वारा विधालय परिसर में पौधरोपण किया गया।कार्यक्रम में अलका सिंह ,उषा कमल ,तृप्ति सिंह, मनीषा प्रसाद, इस्मा आफरीन, नीखत परवीन, अंशुमाली, भोला सिंह ,आनंद कुमार उपस्थित रहे। सभी कार्यक्रम की जानकारी क्लब एडिटर आबिदा शमीम ने दिया।
सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।
बुधवार, नवंबर 08, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें
