पूर्वी चंपारण मोतीहारी/The Royal News.
मोतिहारी:- सात महीने से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर आज जिलाधिकारी के पास जनता दरबार में स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार गुप्ता के साथ सैकड़ो स्वच्छता कर्मी जिला अधिकारी के जनता दरबार दरबार में पहुँचे ।
विदित हो कि लोहिया स्वच्छर बिहार अभियान के मिशन निर्देशक के दिशा निर्देश पत्रांक 592429 ग्राम. वि.15(स्वच्छता) 03/2000 दिनांक 06/10/2021 के अनुसार पूर्वी चम्पारण के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी मार्च 2022 से अब तक लगातार घर-घर से कचरा उठाव का कार्य करते आरहे है। दिशानिर्देश के कंडिका 9.8 के (ड़) के आलोक में सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मी का मानदेय एसबीएम(जी ) के माध्यम से एक साल तक मिली। उसके एक साल बीत जाने पर टाइड निधि के मद से कोई भी स्वच्छता की कर्मियों की मानदेय नहीं दिया जा रहा है।आज वही स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मी भूखमरी के कगार पर पहुंच गई। स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मी ने जिलाधिकारी से कहा है कि हमारे कर्मियों की मानदेय राशि रुका हुआ है उसे पुनः शुरू किया जाए। नहीं तो दीपावली के बाद महानस्था का पर्व छठ से पहले हमलोग अनशन पर बैठेंगे और धरना प्रदर्शन भी करेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छता कर्मी की न्यूनतम मजदूरी बहुत कम मिलता है। तथा उसमें भी समय समय पर पैसा नहीं दिया जाता है।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आश्वाशन दिया की स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मी मानदेय राशि आपको मिलेगी। इसमें उपस्थित स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मी के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार गुप्ता,सचिव पुनीता सिंह,कोषाध्यक्ष संजय कुमार और स्वच्छता कर्मी मौजूद थे।
