पूर्वी चंपारण मोतिहारी।
The Royal News.
नई दिल्ली एनसीआर के साथ ही बिहार में भी काफी देर तक भूकंप के झटके महसूस किया गया।भूकंप का झटका इतना तीव्र था की सोए हुए लोगों की नींद उड़ गई। यह झटका कुछ सेकेंड तक महसूस किया गया लगभग 10 से 15 सेकेंड तक मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई जा रही है। भूकंप 11:35 मिनट पर आया भूकंप के झटके यूपी सहित पूरे बिहार के कई हिस्सों में महसूस किया गया। भूकंप तेज आने से लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे।बताया जाता हैं की भूकंप का केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले में था।मिली जानकारी के अनुसार काठमांडू। नेपाल में भूकंप ने जमकर कहर बरपाया शुक्रवार को यहां 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद कम से कम 22 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जाजरकोट समेत कई क्षेत्रों में घर ढह गए और इमारतों में दरार आ गई हैं।स्थानीय अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि हम जाजरकोट में भूकंप के केंद्र पर कोई संपर्क स्थापित नहीं कर पाए हैं। जाजरकोट जिले के अधिकारी सुरेश सुनार ने रॉयटर्स को फोन पर बताया कि कम से कम 20 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।
