पूर्वी चंपारण मोतिहारी/अभिषेक कुमार पांडेय/The Royal News.
मोतिहारी:- पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत पूरे उत्साह से रखा सुहाग की सलामती और परिवार की खुशहाली की मंगल कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर मंगलवार को बाजार में चहल-पहल देखने को मिली बाजार में महिलाओं ने खरीदारी के साथ हाथों में मेहंदी भी रचवाया बताया जाता है। कि करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं सोलह सिंगार करने के बाद अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। और शाम बुधवार को चलनी से चांद के दर्शन के उपरांत अपना व्रत तोड़ती है। इस दौरान भगवान गणेश और शिव पार्वती के साथ करवा माता की पूजा खास तौर से की जाती है ।यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की आरोग्यता दीर्घायु मंगल कामना के लिए अन्न जल त्याग करके यह निर्जला व्रत रखकर करती है। व्रत के दौरान रात्रि में गणेश जी की पूजा के साथ करवा की पूजा की जाती है। अखंड सुहाग व पति की लंबी आयु की कामना करके करवा माता की मंगल आरती करने के पश्चात चंद्रमा को अर्घ्य देकर चलननी से चंद्रमा का दर्शन किया जाता है। इसके बाद पति की मंगल कामना के लिए चलनी से ही पति का दर्शन कर पति के पूजन का विधान है। उसके बाद पति के द्वारा जल पिलाने के बाद व्रत को खोला जाता है।इसमें उपस्थित गुड़िया भाभी, खुशबू भाभी,माधुरी भाभी शामिल रही।
