पूर्वी चंपारण मोतीहारी/The Royal News.
मोतिहारी:- शहर के अंदर बने सभी घाट के प्रखंड के सभी पंचायत के अलग-अलग छठ घाट पर पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। चार दिनों तक चलने वाले इस महाअनुष्ठान का समापन सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो गया। जहां रविवार को व्रतियों के द्वारा डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया था। वहीं सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। अर्घ्य देने से पहले घाट पर दीप जलाकर घाट पूजा भी की गयी। मोतीहारी के सभी छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मुख्य रूप एम एस कॉलेज महादेव मंदिर स्थान अंबिका नगर छठिया घाट के साथ-साथ श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी। घाटों के साथ-साथ मुख्य मार्ग पर लगे ध्वनी विस्तारक यंत्र से बज रहे छठ के संगीतमय धुन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। छठ के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सभी टिम मौजूद रहे। सभी घाट का भ्रमण करते रहे। मोतीहारी स्थित महादेव मंदिर छठ घाट को बेहतर तरीके से सजाया गया था।
