पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News.
मोतिहारी:- बिहार राज्य डाटा इन्ट्री ऑपरेटर संघ, पटना के अहवाहन पर 'सेवा समायोजन एवं अन्य गंभीर समस्याओं को लेकर दूसरे दिन भी सांकेतिक हडताल" का आयोजन किया गया है। इसके फलस्वरूप आज द्वितीय दिन भी जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में बेल्ट्रान के माध्यम से आउटसेसिंग व्यवस्था के तहत कार्यरत प्रोग्रामर / आशुलिपिक/डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एवं आईण्टी व्यॉज/गर्ल, ने कार्य तप रखते हुए कचहरी चौक पर धरना दिया। हड़ताल के कारण जिले के सारे महत्पूर्ण कार्यालयों (यथा जिला परिवहन, जिला कोषागार, पूलिस अधीक्षक कार्यालय, सभी थाना, भविष्यनिधि, सिविल कोर्ट, वाणिज्यकर, जिला आपदा कार्यालय, अंचल, निर्वाचन, पशुपालन, इत्यादि) के कम्प्यूटर से संबंधित सारे कार्य पूरी तरह से ठप रहा। जिससे कि आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हडताल का असर सबसे ज्यादा जिला परिवहन एवं वाणिज्य कर विभाग विभाग में देखने को मिला, जहाँ से सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व की क्षत्ति हुई है। संतोष कुमार, जिलाध्यक्ष, बिहार राज्य डाटा इन्ट्री ऑपरेटर संघ, पूर्वी चम्पारण ने बताया कि वर्ष 1997 से अबतक लगातार 25 वर्षों से बेल्ट्रान के माध्यम से आउटर्सेसिंग व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर बिहार सरकार के सभी कार्यालयों में कार्यरत है। बिहार सरकार से लेकर केन्द्र सरकार तक सभी डिजिटल इण्डिया की बात करते है,हम लोगो के कारण ही आज बिहार सरकार का हर कार्यालय डिजिटल तरीका से कार्य कर रहा है, परन्तु हम सभी को बिहार सरकार उपेक्षित रखी है। डिजिटल बिहार को बनाने वालो का आज अपना ही भविष्य अंधकारमय है। हमलोग की बहाली बेल्ट्रान द्वारा की जाती है परन्तु मानदेय देने के समय हमलोगों से एक मोटी राशि जी०एस०टी० के रूप में काटी जाती है। अवकाश के दिनों में भी डरा धमकाकर कार्य कराया जाता है। बात बात पर अफसर के द्वारा नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती है। जब तक सरकार हमारी एकल नॉग 'सेवा समायोजन' को नहीं मान लेती है तब तक यह आन्दोलन चलता रहेगा। अभी दो दिवसीय हडताल है इसके बाद भी अगर सरकार के तरफ से 15 दिसम्बर से पहले कोई पहल नही होती हैं तो सभी प्रोग्रामर / आशुलिपिक/डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एवं आई०टी ब्यॉज / गर्ल, अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएगे जो भी सरकार को राजस्व की क्षति होगी है उसके लिए संघ कहीं से जिम्मेवार नहीं है।
धरना स्थल पर संघ के संयोजक सुधीर कुमार, महासचिव मनोज कुमार सचिव रत्नेश्वर पाण्डेय प्रवक्ता विवके कुमार पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार कोषाध्यक्ष सहजाद हुसैन, प्रदीप कुमार, उज्जवल कुमार, प्रकाश कुमार पंकज कुमार, अनिमेष भास्कर, विवेक श्रीवास्तव, नवीन कुमार, जितेन्द्र कुमार, गजेन्द्र कुमार महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिन्दु कुमारी, महिमा मिश्रा खुशी विशेन रागिनी सहित जिले के सैकड़ो ऑपरेटर / प्रोग्रामर / आशुलिपिक / आईण्टी ब्याज / गर्ल मौजूद रहे।
