पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News.
मोतिहारी:- जमीनी विवाद में शरीर पर ट्रेक्टर चला कर एवं मारपीट कर गम्भीर रूप से जख्मी कर देने का एक मामला मुफ़्सील थाने में पहुचा है। घटना को लेकर मधुबनीघाट वार्ड नं0 5 निवासी पीड़ित दीना सिंह , पिता स्वर्गीय रामदेवी सिंह
ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि वह 7:30 बजे सुबह में अपने पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं जितेंद्र कुमार सिंह के साथ अपने खेत मे गेहूं की बुवाई करने गए थे , उसी क्रम में अवधेश कुमार सिंह , अजय सिंह आदि ने अभय सिंह एवं 4 - 5 अज्ञात ने हथियारों से लैस होकर उनके खेत पर आय और आते ही अजय सिंह के कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। अजय सिंह ने बोला की रंगदारी का पैसा आज तक नहीं मिला , इस बीच रंगदारी देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगे।इसी बात पर अजय सिंह ने हत्या की नीयत से ट्रैक्टर चालू कर उनके ऊपर चढ़ा दिया जिससे उनका बाया हाथ और पैर टूट गया। वहां सभी विरोधी लोगों ने मिलकर मारपीट किया। धर्मेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह को जमीन पर पटक पटक कर लाठी और लोहे की रड से मारा गया जिसे वे दोनों बुरी तरह घायल हो गया साथ ही साथ गले का चैन भी छीन लिया। जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई गई है।
