पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News.
मोतिहारी:- राज्यस्तरीय योग शिक्षक की बैठक पटना के शाखा मैदान में आयोजित की गई। और अपने मोतिहारी से लगभग 80 लोग गए थे। जिसमें हर जिले से योग शिक्षक बनाने को लेकर पटना के शाखा मैदान में लोग काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए थे। जिसमें बेतिया , घोड़ासहन, समस्तीपुर,मोतिहारी से भी लोग पहुंचे थे।इस पटना के शाखा मैदान के बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर घर में जाकर योग की जानकारी दी जाएगी। योग करने से हमारे शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेगा हमे किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होगी। इसलिए पतंजलि योग समिति एव भारत स्वाभिमान प्रदेश स्तर का कार्यकर्ता इस बैठक में भाग लिया। जिसमें राष्ट्रीय प्रभारी राकेश मित्तल, और राज्य प्रभारी अमित कुमार के मार्गदर्शन से योग शिक्षक बनने को लेकर जानकारी प्राप्त हुई। इस योग शिक्षक की जानकारी वेदप्रकाश के माध्यम से पता चला। तभी जाकर चंपारण को लोगो यह जानकारी भारत स्वाभिमान कोषध्यक्ष और ग्रेपलिंग कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार जायसवाल ने जानकारी दी।
