पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News.
मोतिहारी:- खेल में एप्पीक्राउन इंटरनेशनल रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन हो गया। मुख्य अतिथि के तौर पर जिला खेल पदाधिकारी गौरव कुमार एवम एप्पीक्राउन के संस्थापक सह सीईओ ओम प्रकाश ने बर्ड्स ओपनिंग के साथ इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
मौके पर खेल पदाधिकारी गौरव कुमार ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों का मानसिक एवम बौद्धिक विकास होता है। एप्पी क्राउन के संस्थापक एवम सीईओ ओम प्रकाश ने कहा कि हम खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास करेंगे एवम रोजगार के अवसर देंगे।
ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी धनंजय कुमार ने बताया एप्पी क्राउन एवम जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण का धन्यवाद देते हुए कहा कि इनके सहयोग के बिना अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आयोजन संभव नही था। पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ के सचिव शशीनंद कुमार एवम आयोजन अध्यक्ष सतनाम सिंह ने गेस्ट और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि मोतिहारी जिले में अंतराष्ट्रीय स्तर का आयोजन होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त करने का मौका मिलेगा। साथ ही जिला सूचना एवम संपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम खिलाड़ियों को कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार और जीत खेल का हिस्सा है इसलिए खिलाड़ियों को अपने खेल के स्तर को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।
वर्ल्ड चेस फेडरेशन के आर्बिटर नंदकिशोर जीके ने बताया की इस आयोजन में लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमे टॉप रेटेड खिलाड़ी सुमन कुमार, वीपल सुभाषी, राम चरण, मेंहाजूल होदा, अदीबा, कविता, नंदनी, मंगलम आदि भाग ले रहे हैं। ये पूर्वी चंपारण जिला के लिए गर्व की बात है।
मौके पर पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ के वाइस प्रेसीडेंट वेद प्रकाश, ज्वाइंट सेक्रेटरी नितेश गौरव एवम सुमन कुमारी, कार्यकारणी सदस्य आशुतोष कुमार, रवि चंद्र तिवारी, अमलेश कुमार, रवि जायसवाल, विजय कुमार अनामिका कुमारी, आर के दूबे, संजय मिश्रा आदि उपस्थित थे।
मंच का संचालन मनोरंजन प्रसाद सिंह ने किया एवम धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार ने किया।
