पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News.
मोतिहारी:- शतरंज संघ द्वारा आयोजित स्थानीय खेल भवन में आयोजित एप्पी क्राउन शतरंज प्रतियोगिता में द्वितीय चक्र के समाप्ति के बाद सभी वरीय खिलाड़ियों ने अपने अपने मैच जीत लिए।
बोर्ड नंबर 1 पटना के वरिष्ट खिलाड़ी सुमन सिंह ( rating 2108) ने गया की खिलाड़ी परी सिन्हा (1006) के क्वींस गैंबिट (Queen's Gambit) के खेल में 50 चालों में अपने अनुभव का परिचय देते हुए सुमन सिंह ने जीत लिया। वहीं दूसरे बिसात पर सफेद मोहरों से खेलते हुए विपल दुभाषी ने नन्हे बाजीगर प्रयाण को 48 चालों में शिकस्त दी।
चीफ आर्बिटर नंदकिशोर जी ने दूसरे राउंड का रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि रामचरण, मोतिहारी (2) ने आरुष कुमार पटना (1), रूपेश बी. रामचद्रा पटना (2) ने अभय कुमार रजत (1) को, अंशु कुमार पाठक (2) आयुष कुमार बसोतिया (1) को, तबसीर आलम (2) ने अजय बसोटिया (1) को, मेंहजूल होदा (2) ने आदित्य आनंद प्रकाश (1) आदित्य बसोतिया (1) ने कविता कुमारी (0), अरविंद कुमार गुप्ता (1) ने नंदनी कुमारी (0), एफ एच सिद्धिकी (2) ने अक्षत (1) को हराया और इस टूर्नामेंट में 87 वर्षीय खिलाड़ी दुर्गा प्रसाद सिन्हा1 अंक पर बने है।
