मोतिहारी:- शतरंज संघ द्वारा आयोजित स्थानीय खेल भवन में आयोजित एप्पी क्राउन चेस फॉर एवरीवन फीडे इंटरनेशन रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में आज डॉ सी एल झा, डॉ संजीव कुमार, डॉ एस. प्रसाद, डॉ अभिलाषा झा एवं
डॉ ब्रज भूषण ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर डॉ सी. एल. झा और संजीव रंजन ने संयुक्त रूप से आयोजको की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन अपने शहर में होना गर्व की बात है। ऐसे आयोजन से अपने शहर के बच्चो का मानसिक एवम बौद्धिक विकास बेहतर होगा। वहीं डॉ एस प्रसाद ने कहा कि अपने शहर में विभिन्न जगहों के बच्चो को अपने यहां के खेल भवन में खेलते हुए देखना अच्छा लग रहा है।
चीफ आर्बिटर ने आज के मैच का रिजल्ट प्रकाशित करते हुए बताया कि
सभी वरीय खिलाड़ियों ने अपने अपने मैच जीत लिए एवम टॉप बोर्ड पर चल रहे सुमन कुमार सिंह को पियूष कुमार मिश्रा के साथ तीसरे चक्र में ड्रॉ खेलना पड़ा।
चौथे चक्र के परिणाम इस प्रकार रहें।
विपल सुभाषी ने एफ एच सिद्धिकी को, रामचरण ने हर्षवर्धन सहाय को, अनिकेत रंजन (बिहार) ने अभिषेक कुमार (मध्यप्रदेश) को, आनंद शेखर (बिहार) ने अयांश (यूपी) को, अहंजीत बनर्जी (बंगाल) ने अक्षत (बिहार), प्रयाण (यूपी) ने रोशन लाल (दिल्ली) को, प्रभुनाथ सह (झारखंड) ने दिव्यांश रंजन (बिहार), दिव्यांशु वर्मा (बिहार) ने अभय कुमार रजक (तमिलनाडु) हराया। वहीं तीन नंबर टेबल पर रूपेश बी. रामचंद्र ने सफेद मोहरों कैरो कैनन डिफेंस खेलते हुए वीरेंद्र कुमार को अपने जाल फसाने की कोशिश की, हर जाल को तोड़ते हुए वीरेंद्र कुमार ने रूपेश बी रामचंद्र को जीतने का कोई मौका नहीं दिया और रूपेश बी रामचंद्र को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।
