इनर व्हील क्लब की ओर से अनोखी पहल किन्नर समाज को सम्मानित किया गया।
सोमवार, दिसंबर 25, 2023
मोतीहारी:- इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन के द्वारा कचहरी गुमटी के पास स्थित किन्नर समाज के बीच क्रिसमस डे के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष कुमारी अमृता के द्वारा एक दूसरे के परिचय के साथ किया गया। किन्नर समाज की हेड गुड़िया( गुरु मां) व उनकी सदस्याएं जलेबी, लवली, नगमा, चांदनी, काजल ,मुन्नी ,पूजा किन्नरों के बीच बढ़ते ठंड को लेकर संस्था की सदस्याएं अध्यक्ष कुमारी अमृता, आई पीपी राखी शाह,पीपी रजनी कौशल, पीपी निशा देवा,चार्टर ट्रेज़र लोकता कुमारी, कोषाध्यक्ष चन्द्रलता वर्मा, एडिटर आबिदा शमीम, सरिता जायसवाल, सिमरन विशाल, बिंदु गुप्ता , निशा प्रकाश,के सहयोग से किन्नरों को कम्बल दिया गया एवं साड़ी देकर सम्मानित किया गया। सचिव पुतुल सिन्हा ने शाल से गुड़िया गुरु मां को सम्मानित किया। सर्वप्रथम अध्यक्ष कुमारी अमृता ने अपने संस्था के बारे में किन्नर समाज को बताया कि, आज ट्रांसजेंडर समाज में हम लोग आप लोगों के बीच आए हैं और आगे भी आप सबों के बीच सहयोग की भावना रखा जाएगा, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आप सबों को स्वीकार्यता देने की शुरुआत होगी।सरकार ने भी अब तीसरे जेंडर को मान्यता दी है। संरक्षिका राजकुमारी गुप्ता एवं संस्था की सदस्याएं कुमकुम शुक्ला, अलका सिन्हा,प्रीति जायसवाल, दीपा जायसवाल, तृप्ति सिंह,रीता वर्मा, नीलू श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता, ने सभी किन्नरों को फल दिया, उषा कमल एवं विजयलक्ष्मी सिन्हा ने साड़ी भेंट किया।क्लब एडिटर आबिदा शमीम ने समाज में सभी संस्थाओं से अपील की सभी संस्थाओं का यह कर्तव्य है ,कि इन विशेष लोगों को समाज के साथ जोड़कर एकरूपता लाने की पहल आज इनर व्हील मोतिहारी लेक टाउन कर रही है ,आप सब भी आगे आएं और साल में एक त्योहार इन लोगों के साथ मनाएं, इसी पल को आगे बढ़ाते हुए क्रिसमस डे के उपलक्ष्य पर केक काटकर मनाया गया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव पुतुल सिन्हा ने किया और उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम की जानकारी क्लब एडिटर आबिदा शमीम ने दि।
अन्य ऐप में शेयर करें
