पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News.
मोतिहारी:- 100 वर्ष के शताब्दी वर्ष के पूरा होने पर स्वामी विवेकानंद पार्क में केक काटकर इनर व्हील दिवस मनाया गया एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। क्लब अध्यक्ष कुमारी अमृता ने शताब्दी 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर सभी सदस्यों एवं उपस्थित लोगों को इनर व्हील के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि इनर व्हील एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो 100 में अधिक देशों में 100000 से अधिक सदस्यों वाले क्लब है। इसकी स्थापना 10 जनवरी 1924 को मैनचेस्टर में हुई थी।और आज 100 वर्ष पूरा हुआ है, जिसके आज हम सब साक्षी बने हैं। हम सबों के लिए बहुत ही गर्व की बात है,इस अवसर पर आज हम सभी सदस्यों के सहयोग से स्लम बस्ती में लोगों के बीच 100 कंबल का वितरण कर रहे हैं। संस्था की आईपीपी राखी शाह ने 100 पुरुषों के लिए ऊनी टोपी एवं 100 महिलाओं के लिए ऊनी टोपी संस्था को डोनेट किया। स्वच्छता अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थित मंदिर परिसर में साफ-सफाई किया गया एवं सभी सदस्यों के द्वारा पौधारोपण कर इस दिन को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट मीरा सिंह, सचिव पुतुल सिन्हा, कोषाध्यक्ष चन्द्रलता वर्मा, आई एस ओ नीलम वर्मा, एडिटर आबिदा शमीम, पीपी रंजीता गुप्ता, पीपी, संरक्षिका शीला गुप्ता,चार्टर्ड ट्रेजर लोकिता कुमारी, संरक्षिका राजकुमारी गुप्ता,पीपी धीरा गुप्ता, पीपी निशा देव,कुमकुम शुक्ला, शीला कुमारी ,उषा कमल, सरिता जायसवाल, बिंदु गुप्ता,अलका सिन्हा, तृप्ति सिंह, प्रीति जायसवाल, सरोज गुप्ता, राखी कुमारी,अंजू श्रीवास्तव, दीपा गुप्ता, मनीषा प्रसाद, नीलू श्रीवास्तव,सीमा गुप्ता, आदि उपस्थित थी। इसकी जानकारी क्लब एडिटर आबिदा शमीम ने दिया।
इनर व्हील डे के स्थापना दिवस के अवसर मलिन बस्ती में गरीबों और दलित के बीच कंबल वितरण किया गया।
बुधवार, जनवरी 10, 2024
अन्य ऐप में शेयर करें
