मोतिहारी:- केसरिया में सभी सुविधाओं से लैस एसपी गिरी अस्पताल का उद्घाटन किया गया जिसमें उद्घाटन कर्ता मुन्ना गिरी, एवं किरण गिरी के द्वारा इस अस्पताल का उद्घाटन फीता काटकर किया।उन्होंने कहा कि हमारे अस्पताल में सभी प्रकार के बीमारियों का इलाज किया जायेगा।उन्होंने बताया कि बहुत सारे अस्पताल है केसरिया लेकिन बहुत सारे सुविधा उपलब्ध नहीं है।जो हमारे अस्पताल में है।जो ज्यादा एसिडेंट होते हैं या और भी किसी प्रकार की बीमारी होती है तो लोगों को सुविधा नहीं मिल पाता है।और एंबुलेंस भारा करके लोग दूसरी जगह जाते है।तब मरीज की जान चली जाती हैं।इसलिए हम सारी सुविधा से लैस अस्पताल खोले ताकि हमारे यहां मरीज को बचाया जा सके।और उन्हें दूर नहीं जाना पड़े। वहा के परिजनों ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण अस्पताल में आवश्यकता पड़ने पर उनके परिजन लाभान्वित होंगे।इसमें उपस्थित डॉ.आशा कुमारी गिरी, डॉ.आरके झा, डॉ. आशिफ इकबाल, डॉ. बिभूति भूषण किशोर।वही स्वागतकर्ता में शिव बालक गिरी, राहुत कुमार गौतम,सूरज कुमार गिरी उपस्थित रहे।
आधुनिक सुविधाओं से लैस अनेक बेड सहित अस्पताल का हुआ उद्घाटन।
रविवार, दिसंबर 10, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें
