मोतिहारी:- रघुनाथपुर स्थित ए आर पब्लिक स्कूल के द्वारा वार्षिक उत्सव मनाया। यह उत्सव एक महत्वपूर्ण त्योहार की तरह मनाया जाता रहा है। यह उत्सव विद्यालय के लिए आकर्षण का केंद्र माना जाता है।इस वर्ष भी बड़ी धूम धाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस समारोह का आयोजन ए आर पब्लिक के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में कक्षा प्ले से लेकर 10 तक की बच्चें और बच्चियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. सीबी सिंह और उपमहापौर लाल बाबू प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे।स्कूल के प्रबंधक कुणाल श्रीवास्तव,प्राचार्य अर्चना श्रीवास्तव, सहित विद्यालय के सभी सदस्य वहा मौजूद रहे। छात्रों के अभिभावकगण व शहर के कई गण्यमान्य व्यक्ति कार्यक्रम को देखने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम का आनंद उठाया। मुख्य अतिथि ने इस कार्यक्रम को दीप प्रज्ज्वलित करके इस समारोह का सुभारंभ किया। सभी विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों को संबोधित करते हुए अतिथि ने कहा कि छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रसंशा करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों के महत्व को उजागर किया।स्कूल प्राचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए के प्रदर्शन की प्रसंशा की।इसमें उपस्थित राजा कुमार,रंजित कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थे।
ए आर पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाई वार्षिक उत्सव।
शुक्रवार, फ़रवरी 23, 2024
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
