राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के निमित्त बिहार टीम का प्रशिक्षण शिविर उद्घाटन उद्घाटन मोतिहारी मेयर प्रीती गुप्ता के हाथों से संपन्न हुआ।
गुरुवार, फ़रवरी 22, 2024
मोतिहारी:-बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 10-14 मार्च 2024 तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग में आयोजित होने वाली है। 68 वी जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (बालक-बालिका) में भाग लेने वाली बिहार जूनियर बालक- बालिका टीम का प्रथम चरण का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 22-26 फरवरी 2024 तक मोतिहारी के मजुराहा में किया गया। शिविर का आयोजन स्थानीय वार्ड पार्षद डॉली सिंह के आवास के समीप किया गया हैl इस प्रशिक्षण शिविर के आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह समाजसेवी एवं सचिव अरुण सिंह को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निरंजन सिंह, हरेंद्र सिंह, मोहित सिंह, हरिओम कुमार सिंह, गोलू कुमार, भीम कुमार, सुजीत कुमार है। शिविर का उद्घाटन 22 फरवरी दिन गुरुवार को शाम 4 बजे मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के द्वारा संपन हुवा। मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति गुप्ता द्वारा घोषणा किया गया कि जो भी पूर्वी चम्पारण जिला के पुरुष और महिला खिलाड़ी हैं जो जिला में राज्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाए हैं। उन सभी खिलाड़ियों के लिए खेल भवन में जो व्यायाम शाला में उस खिलाड़ियों के लिए व्यायाम करने के लिए फ्री ऑफ कॉस्ट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही राज्य स्तरीय ,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए खेल की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। खेल दिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय, राजा स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जो मेडल लाए हैं उन्हें खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा ।मोतिहारी मेयर प्रीति गुप्ता के हाथों से। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन के सचिव गौरीशंकर एवं जिला खेल पदाधिकारी गौरव कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड संख्या 32 की निगम पार्षद डॉली सिंह, जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष रूपेश कुमार अकेला, समाजसेवी विनय कुमार सिंह, समाजसेवी रमेश कुमार, मुन्ना गिरी सहित कुश्ती खेल संघ के अध्यक्ष विनोद जायसवाल, साइकिलिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा और टेनिस बॉल क्रिकेट सिक्योरिटी डॉक्टर मनीष कुमार सिंह उपस्थित थे। उक्त जानकारी देते हुए जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक कश्यप ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों से 22-22 बालक-बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। बालक वर्ग के खिलाड़ियों में संटू महाराज, नितिन कुमार, शशिकांत, प्रशांत राज (किलकारी), पुष्कर कुमार, अजीत कुमार, गुलशन कुमार, आशीष कुमार (नवगछिया), छोटू कुमार, शशांक कुमार, आर्यन कुमार (बेगूसराय), आशीष कुमार, सुमित कुमार, अविनाश कुमार (सिवान), विकास ठाकुर (दरभंगा), सूरज कुमार, शुभम कुमार (पटना), आनंद कुमार (सहरसा), सौरभ कुमार (बाढ़), अमर कुमार (मधेपुरा), सचिन कुमार, मुस्कान कुमार (पूर्वी चम्पारण), बालिका वर्ग में ख़ुशी कुमारी, हर्षिता कुमारी, मुस्कान कुमारी, ख़ुशी कुमारी द्वितीय, पिंकी कुमारी (किलकारी), बिट्टू कुमारी, काजल कुमारी, अन्नू कुमारी, प्रिया कुमारी (सिवान), कोमल कुमारी, कशिश कुमारी, मुस्कान कुमारी (बेगूसराय), दीपाली वर्मा, निभा कुमारी (दरभंगा), मुस्कान कुमारी (वैशाली), साक्षी कुमारी (नवगछिया), मुस्कान कुमारी, कोमल कुमारी (पटना), सुहानी कुमारी (बाढ़), शिप्रा कुमारी (सहरसा), शबनम खातून, कीर्ति कुमारी (पूर्वी चम्पारण) है। प्रशिक्षक के रूप में दीपक प्रकाश रंजन (मधेपुरा), विनोद कुमार धोनी (वैशाली), विशाल कुमार (सिवान) एवं नेहा रानी (पटना) है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
