पूर्वी चंपारण मोतिहारी)The Royal News.
मोतिहारी :- रघुनाथपुर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में *अखंड ब्राह्मण संघ* का बैठक हुआ जिसमें अधिवक्ता आलोक रंजन को अखंड ब्राह्मण संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तो वहीं उपाध्यक्ष के रूप में राहुल आर पांडेय एवं संतोष ओझा को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में अभिषेक पांडेय तो सह कोषाध्यक्ष के रूप में प्रियेश तिवारी, महासचिव के रूप में रणधीर पांडेय, सह सचिव के रूप में सानू पांडेय एवं कुंदन मिश्रा को नियुक्त किया गया। संगठन सचिव के पद पर कंचन शर्मा, सहायक संगठन सचिव पद पर अभिषेक मिश्रा एवं अमित पाठक को नियुक्त किया गया। अखंड ब्राह्मण संघ के प्रमुख संरक्षक पद पर वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र तिवारी तथा संरक्षक पद पर मनीष कुमार को नियुक्त किया गया एवं सदस्य के रूप में राहुल मिश्रा रजत पाठक अभिनव पांडेय को शामिल किया गया।
अखंड ब्राह्मण संघ की स्थापना अभिषेक मिश्रा, सानु पांडेय, अभिषेक पांडेय एवं राहुल आर पांडेय के सार्थक पहल का नतीजा है, जिसका मुख्य उद्देश्य है ब्राह्मणों को एकत्रित करना एवं साथ ही साथ वैसे ब्राह्मण परिवार जो अत्यंत लाचार और सहाय पीड़ित या किसी अन्य समाज द्वारा सताया हुआ व्यक्ति जो हार मानकर निराश हो गया हो तथा वैसे ही दूसरा ब्राह्मण परिवार यदि इसी प्रकार से शिकार हो रहा हो तो अखंड ब्राह्मण संघ उन ब्राह्मण परिवारों को अपना मानते हुए आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पूर्ण सहयोग करेगा एवं पूरे समाज के लोगों में ब्रह्म तत्व जागृत करके एक मजबूत बुनियाद तैयार कर एकजुटता का बीज बोकर एक मंच पर खड़ा होकर सामाजिक कार्यों में हमेशा खड़ा रहेगा।
