मोतिहारी:- राष्ट्रीय महिला दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने महिला सशक्ति को सम्मानित किया।
भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मोतीहारी लेक टाउन की ओर से आई. एम. ए सभागार में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष कुमारी अमृता, चार्टर्ड प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश, आई पीपी राखी शाह, मुख्य अतिथिगणो, पीपी रजनी कौशल, चार्टर ट्रेज़र लोकिता कुमारी,
ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इनर व्हील प्रार्थना आई एस ओ नीलम वर्मा के द्वारा किया गया। मंच संचालन सचिव पुतुल सिंह ने किया वहीं स्वागत भाषण चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश के द्वारा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष कुमारी अमृता ने उपस्थित सदस्यों व महिलाओं को इनर व्हील की महत्ता के बारे में विस्तृत रूप से बताया एवं संस्था के द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में हर साल 13 फरवरी को भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है,।आज इस अवसर इनर व्हील क्लब समाज के में सशक्त महिला को सम्मानित कर रही है। प्राचार्य शशि कला को शिक्षा के क्षेत्र में शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सचिव पुतुल सिंन्हा ने सरोजिनी नायडू की जीवनी पर बहुत ही महत्वपूर्ण प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि के साथ मंचासीन सभी सदस्यों एवं उपस्थित सदस्यों ने मिलकर सरोजिनी नायडू जी के पहले तैल चित्र पर मालपान कर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन आई एस ओ नीलम वर्मा ने किया। उक्त मौके पर
उषा कमल, बिंदु गुप्ता ,दीपा गुप्ता, निशा प्रकाश, सीमा गुप्ता, नीलू श्रीवास्तव उपस्थित थी। इसकी जानकारी क्लब एडिटर अबीदा शमीम ने दी।
