पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News.
मोतिहारी:-
जिला अग्निशमन पदाधिकारी तृप्ति सिंह की अध्यक्षता में जन जागरूकता विशेष अभियान के तहत मोतिहारी में संजय सिनेमा हॉल जानपुल तथा गुप्ता गैस एजेंसी जमला रोड मोतिहारी में अग्नि सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के आग से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। तथा अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रभारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार निराला तथा कर्मी अमित कुमार एवं पूरी टीम स्थल पर मौजूद थी।
