मोतिहारी:- ढेकहां दक्षिणी पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेकहां बेला बिसुनपुर प्रधानाध्यापक गया प्रसाद जायसवाल के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डी पी ओ माध्यमिक नित्यम गौरव के द्वारा किया गया। अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेकहा बेला बिशनपुर में 20 वर्षों से प्रधानाचार्य के रूप में कार्य किए देवेंद्र चौधरी के स्थानांतरण के बाद। 5 माह से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेकहां बेला बिसुनपुर के प्रधानाध्यापक के रूप में गया प्रसाद जायसवाल कार्यरत थे । सेवन निर्मित होने के बाद उमेश कुमार चौधरी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठेका बेला बिशनपुर के प्रधानाचार्य पद का प्रभारी के रूप में सुशोभित हुए। सयामाकांत पांडे उच्च बालिका हाई स्कूल ढेकहां,मनोज कुमार ठाकुर,अभय कुमार मिश्र,प्रणव कुमार, उमेश कुमार वर्मा, रमाकांत यादव, राजेश सिंह, चंद्रभूषण कुमार संजय किशोर,आदि ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम संबोधित किया। इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत के रूप में बुके एवं अंग वस्त्र व फूल माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षिक गया प्रसाद जायसवाल को माला व उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर डी पी ओ ने कहा कि सरकारी सेवा में यह क्षण बड़ा ही दुखदायी होता है। खास कर शिक्षण कार्य का एक विशेष योगदान होता है। जिसमें हम कुम्हार की तरह बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं। उनसे हमारा जुड़ाव हो जाता है। हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है। मौके पर उपस्थित वक्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने भावुक अंदाज में अपनी-अपनी बात रखी। वहीं सहयोगी शिक्षकों ने साथ बिताए क्षणों भावुक अंदाज में याद किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन रमेश यादव ने किया। इसमें उपस्थित रमेश कुमार चौधरी, जयप्रकाश नारायण, जानकी कुमारी, आशा कुमारी, किरण कुमारी, जयंती कुमारी, सलोनी प्रिया, रामबाबू राय, महेंद्र चौधरी, अक्षय राज, राहुल कुमार,और शिक्षक गण मौजूद रहे।
विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सोमवार, मार्च 04, 2024
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
