पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News Express
मोतिहारी:- इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने झारखंड राज्य के जमशेदपुर शहर,रमाटा होटल में ,इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 के द्वारा ऋत्विक अवार्ड सेरेमनी में भाग लिया। इस समारोह में इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने 20 पुरस्कार अपने नाम दर्ज किये। क्लब की प्रेसिडेंट कुमारी अमृता ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ रागिनी रानी (2023-24) ने अपने संस्था के अच्छे कार्यों को देखते हुए संस्था को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया, जिसमें कुशल अध्यक्ष के लिए कुमारी अमृता, उत्कृष्ट सचिव पुतुल सिन्हा, कुशल कोषाध्यक्ष चंद्रलता वर्मा, उत्कृष्ट आई एस ओ नीलम वर्मा, सर्वश्रेष्ठ संपादक अवार्ड आबिदा शमीम को दिया गया। डीसी सपोर्टिंग सी.जी. आर राखी शाह, डिस्ट्रिक्ट रैली रतिमा के लिए रतिमा चैयरमैन पीपी रंजिता गुप्ता एवं संस्था प्रेसिडेंट को रैली अवार्ड से नवाजा गया। वही अवार्ड की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष कुमारी अमृता ने बताया, डिस्ट्रिक्ट से मिले गोल टे्लबेलेजर के तहत, सभी कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रोजेक्ट अवार्ड, सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए कुशल प्रोजेक्ट, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट प्रोग्राम के लिए सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कुमारी अमृता ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ रागिनी रानी को धन्यवाद दिया एवं संस्था की चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ने 2023-24 की अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पदाधिकारीयों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस समारोह में इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष कुमारी अमृता, सचिव पुतुल सिन्हा, एडिटर आबिदा शमीम,सी.जी. आर राखी शाह, पीपी रंजिता गुप्ता, सदस्य मनीषा प्रसाद उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम की जानकारी क्लब एडिटर आबिदा शमीम ने दिया।
इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन, को डिस्ट्रिक्ट 325 के 39वां पुरस्कार समारोह में कुमारी अमृता को कुशल अध्यक्ष अवार्ड, से किया गया सम्मानित।
शनिवार, जुलाई 20, 2024
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
