पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News Express.
मोतिहारी:- भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा के द्वारा रघुनाथपुर में एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन प्रांतीय महाचिव के. के चौधरी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, अध्यक्ष शिव किशोर सिंह, भारत विकास परिषद् के संयो जिका संगीता चित्रांश, आशा सिंह, विभा शर्मा, एवं रंजन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया संगीता चित्रांश ने कहा कि यह प्रशिक्षण एक महीने का है जिसमें 30 महिलाओं को पूरी तरह से प्रशिक्षण दी जाएगी। कुशल शिक्षिका द्वारा प्रशिक्षण समाप्ति पर उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। महिलाएं स्वालंबन अपना रोजगार कर सकती है और बैंक से लोन भी प्राप्त कर सकती है इस मौके पर अतिथियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया। संगीता चित्रांश ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वालंबन संयोजीका संगीता चित्रांश के द्वारा आगे भी आयोजित की जाएगी।
भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया।
मंगलवार, जुलाई 16, 2024
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
