पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News Express.
मोतीहारी :- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पूरे भारतवर्ष में विगत दो वर्षों के लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप इस योजना के तहत 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बने! 18 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक निशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु *भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा विशेष अभियान (18 जुलाई से 31 जुलाई 2024)* चला है जिसमें सभी संस्थाएं अपनी अहम भूमिका निभा रही है । इस शिविर में हमारे *ईस्ट चम्पारण लायंस क्लब* ने भी लोगो को जागरूक करते हुए आज. *80 लोगो का आयुष्मान कार्ड* के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया, खासकर यह अभियान *VILLAGE ADOPTION* के तहत अपने क्लब ने जिस जगह को Adopt किया है क्लब के सदस्यों ने उसी जगह के हर घर- घर में जाकर लोगो को जागरूक किया, और वहाँ के लोगो का भी काफ़ी सहयोग मिला इस शिविर में | इस अवसर पर ईस्ट चंपारन लायंस क्लब के प्रेसिडेंट ने कहा कि क्लब बहुत सारे गवर्नमेंट के प्रोजेक्ट जो की आम आदमी के जीवन में सुधार के लिए बनाये गये है उसने एक सेतु का कम करेगी । आम आदमी से संबंधित वो सारे कार्य करने के लिए तैयार है जिससे समाज में ग़रीबो और बंचितों का भला हो । इस अवसर क्लब के सचिव पवन पुनीत चौधरी ने भी ऐसे कार्य के लिए हमेशा आगे रहने की बात कही है । इस कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष लायन अशोक जायसवाल , लायन डॉ . सचिनंद पटेल आदि मौजूद थे । ये सारी जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी लोकेश गुप्ता ने दी । उक्त आशय की जानकारी लायंस क्लब के अध्यक्ष चंदन कुमार ने दी।
