मोतिहारी:- गुरुवार 25 जुलाई को भवानीपुर जिरात स्थित महिला विकास मंच के कार्यालय में मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीना मानवी का आगमन हुआ।हाल ही में विवादित प्रियंका का मामला जिसमे कुछ दिन पहले तक उससे बलात्कार के पश्चात हत्या तक की पुष्टि हो रही थी, जिसमे 2 की गिरफ्तारी और बलात्कार के पश्चात हत्या तक का कुबूलनामा अपराधियों के द्वारा किया जा चुका था। अब प्रियंका वापस भी आ चुकी है और पुलिस के द्वारा उसका बयान और मेडिकल भी किया जा चुका है। इसी के मद्देनजर आज कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे वीना मानवी ने प्रशासन के ऊपर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि ये पूरी की पूरी प्रशासनिक विफलता है जिसका नजारा आज हमे यहां दिखने को मिला। लाश किसी की ओर बना किसी और का दिया गया।उन्होंने सरकार से इस केस की पारदर्शिता हेतु एक एसटीएफ के गठन की भी मांग की ताकि प्राप्त लाश की सही शिनाख्त की जा सके।
मौके पर मंच के संयोजक सत्य स्वरूप, अध्यक्ष स्निग्ध स्मिता, सचिव श्वेता पांडे, उपाध्यक्ष संगीता झा, प्रवक्ता रूमित रौशन, नमिता किरण, शमा प्रवीन, अरुणिमा ,शोभा देवी, शालिनी कुमारी, रुचि , इंशु,आशीष श्रीवास्तव, ऋषिकेश ,राजन, विकास , रवि , अरुण दुबे , अमित कुमार, सहित मंच के सभी सदस्य उपस्थित थे।
