पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News Express.
अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।
मोतिहारी:- चांदमारी चौक स्थित माई स्थान परिसर में रोटी बैंक की तरफ से नवमी के दिन महाभंडरा का आयोजन किया। यह भंडारा हर नवरात्रि को नवमी तिथि को आयोजन किया जाता है। यह भंडारा रोटी बैंक विगत तीन वर्षों से भंडारा का आयोजन करती आई है। इस संस्थापक सह अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव के द्वारा की जाती है। और यह समिति मानव सेवा के लिए हमेशा लगी रहती है। जिसके तहत हर रविवार को रोटी बैंक की तरफ से भूखे गरीब रहगीरो को स्टेशन परिसर में भोजन पानी उपलब्ध कराती है।इस संस्था संरक्षिका संगीता चित्रांश तीन वर्षों से सेवा देती आ रही है। माई स्थान परिसर में सभी को चंदन लगाकर और शॉल ओढ़ाकर सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि युवा समाजसेवी युवा युवक युक्ति को आगे आकर समाज के कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष राजन कुमार महासचिव डॉक्टर कुणाल राज, सचिव कुमार गौरव सिन्हा, प्रभात कुमार, निखिल सिन्हा,विमल सिन्हा, मनीष सिंह,रोहित कुमार अभिजीत सिंह, संगरक्षिका संगीता चित्रांश सहित रोटी बैंक समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
