पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News Express.
अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।
मोतिहारी:- अपना पेट भरने के लिए तो हर कोई दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग व संस्था होते हैं, जो भूखों का पेट भरने के लिए अनवरत काम करते रहते हैं। जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा कर मानवता की मिसाल पेश की जाती है। जिले के बापूधाम रेलवे स्टेशन परिसर में लायंस क्लब ऑफ कपल के सेवा संघ के बैनर तले 9नवंबर से 15 तक भूखों को उत्तम भोजन और शुद्ध पानी पिलाया जा रहा है। यहां दोपहर बाद से लोग खाना खाने के लिए जुटने लगते हैं।
मिशन लायंस क्लब ऑफ कपल का संचालन अध्यक्ष चंदू मिश्रा के द्वारा किया गया ।सेवा संस्थान की सोच है कि शहर में कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहे। यह शाम से लेकर देर रात तक लोगों को यहां खाना खिलाया जाता है। हम यह कार्य अनवरत करते रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि भूखे लोगों का पेट भरने से बड़ा कोई सेवा या धर्म नहीं है।प्रेम भाव से लोगों को खिलाया जाता है खाना।
यहां गर्मा-गर्म खाना आता है, जिसे सुव्यवस्थित ढंग से लोगों के बीच सेवा संस्थान के सदस्यों के द्वारा परोसा जाता है। यह भोजन पूरी तरह स्वच्छ और शुद्ध होता है। साथ ही शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई। लोग प्रेम भाव और चाव से बिना किसी हिचक के यहां आते हैं और भोजन ग्रहण करते हैं।अभी यहां रोजाना 750 लोगों को खाना खिलाया गया।नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कई लोगों ने बताया कि बेरोजगारी के दौर में सुबह काम को लेकर घर से शहर आना पड़ता है, लेकिन कई बार काम नहीं मिल पाने के कारण कमाई नहीं हो पाती है। इसलिए यहां आकर हमलोग प्रेमपूर्वक भरपेट भोजन ग्रहण करते हैं।डॉ. आशुतोष शरण,अध्यक्ष चंदू मिश्रा,सचिव नवीन निशांत, पूर्व अध्यक्ष अंगद सिंह,सदस्य अमित कुमार सिंह,मनीष सिंह,राजीव कुमार राजू,उमेश मेहता,प्रमोद लोहिया,अभिषेक लोहिया,विशाल जायसवाल उपस्थित थे।
