पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News Express
अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।
मोतिहारी:- निःस्वार्थ समिति रोटी बैंक कोई भी भूखा नहीं रहे के सेवा भावना के तहत बापूधाम रेलवे स्टेशन पर समिति के द्वारा करीब 800 से अधिक प्रवासी यात्री को रोटी बैंक समिति की तरफ से भोजन कराया गया। भोजन में शुद्ध चावल और सब्जी को मिलाकर बनाया गया खिचड़ी को खिलाया गया और शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की गई थी। संस्था की तरफ से सभी भर पेट भोजन कराया गया। रोटी बैंक समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह संस्था विगत पांच वर्षों से हर रविवार को बापूधाम रेलवे स्टेशन परिसर में भूखे प्रवासी यात्री को भर पेट खाना खिलाया जाता है। रोटी बैंक समिति के संस्था के संरक्षिका संगीता चित्रांश ने कहा कि सबसे बड़ी सेवा भूखे को भोजन कराना है।स्टेशन अधीक्षक दिलीप सिंह ने यह स्टेशन परिसर रेलवे यात्री के लिए 15 दिनों का कैंप लगाया गया है। जिसमें आज निः स्वार्थ सेवा समिति रोटी बैंक ने यह शुभ कार्य किया है। और करती रहेगी। इसमें रोटी बैंक समिति संस्था के राजन श्रीवास्तव,निखिल राज,विमल सिंहा,कुमार गौरव मोनू, चित्रांश राज,शिवम शराफ,सत्यम श्रीवास्तव,आदित्य श्रीवास्तव,नीरज श्रीवास्तव, डॉ. कुणाल राज,प्रभात राज,साथ में और भी रोटी बैंक समिति के सहयोग से यह पुण्य का काम बापूधाम रेलवे स्टेशन पर किया गया। वही संरक्षिका संगीता चित्रांश ने स्टेशन अधीक्षक दिलीप सिंह और स्टेशन परिसर को कर्मचारियों को धन्यवाद दिया की इतने अच्छे से सभी काम स्टेशन परिसर में स्टेशन अधीक्षक के सहयोग से संपन्न हुआ।
