मोतिहारी:-चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 25वीं कार्यकारिणी की बारहवीं संयुक्त बैठक उपाध्यक्ष अरविंद शराफ़ के निजी आवास हरि उर्मिला कॉम्प्लेक्स के सभागार में चेंबर अध्यक्ष राजीव विजडम की अध्यक्षता में आयोजित हुई सभा की शुरूवात महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने गत बैठक के कार्यवाही की रिपोर्ट और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी ,बैठक में उमेश मोहता विशेष आमंत्रित सदस्य का तालियो के साथ अभिनंदन करते हुए परिचय कराया गया,।अध्यक्ष राजीव विजडम के द्वारा चैंबर के बहुप्रतीक्षित *नवबर्ष की उमंग गांव के बच्चों के संग*अगामी महीना के 19 जनवरी को कराने निर्णय लिया गया, उल्लेखनीय है कि चैंबर का पदस्थापना समारोह 12 जनवरी को होगी इसके लिए एक कमिटी का गठन किया गया, उल्लेखनीय है कि चैंबर पदस्थापना समारोह में चार सम्मान सर्वश्रेष्ठ नागरिक, सर्वश्रेष्ठ सरकारी पदाधिकारी, सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी और सर्वश्रेष्ठ वॉर्ड पार्षद का सम्मान करेगी सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजीव विजडम ने वर्ष 2024 के सभी कार्यकारिणी सदस्य और पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंगद सिंह को पद का हस्तांतरण कराया गया अध्यक्ष राजीव विजडम ने कहा कि व्यावसायिक हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है और व्यावसायिक हित के कार्य पूरे जोर-शोर से अगले साल भी किए जाएंगे, बैठक में संस्थापक अध्यक्ष बीरेंद्र जालान,पूर्व अध्यक्ष रवि कृष्ण लोहिया, सुधीर अग्रवाल, अनुपम जायसवाल, संयोजक मनीष कुमार,उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु कुमार, विक्रांतकुमार श्याम कुमार,अभिषेक लोहिया, नई कार्यकारिणी के अनिल बोहरा, चंदू मिश्रा,राहुल शर्मा,रवि शेखर, विक्की सिंह उपस्थित रहे सभा का धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल के द्वारा किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्ति की घोषणा किया गया उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सह सचिव आलोक कुमार ने दिया।


