जेल अधीक्षक बने मनीष हुआ अभिनंदन समारोह// THE ROYAL NEWS
शनिवार, दिसंबर 28, 2024
मोतिहारी:-केसरिया प्रखंड अंतर्गत कढ़ान गांव का मनीष बना जेल अधीक्षक जिससे क्षेत्र के सभी वर्गों में खुशी की लहर है।इसी कड़ी में शूक्रवार को स्थानीय बीबीएस उत्सव पैलेश के प्रांगण में जेल अधीक्षक मनीष कुमार का अभिनंदन समारोह आयोजित कर साल ओढ़ा कर फूल माला से स्वागत किया गया।इस अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी अभय कुमार सिंह कर रहे थे जबकि संचालन जदयू नेता वशील अहमद खां ने किया।इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी अभय कुमार सिंह ने कहा कि मनीष कुमार बिहार लोक सेवा आयोग की 69वीं परिक्षा में शमलित होकर 37वां रैंक लाकर अपने गांव समेत प्रखंड के साथ साथ जिले का मान बढ़ाया है।यह हमलोगों के लिए काफी गौरवशाली बात है। वहीं उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे की यह पड़ाव यहीं तक सीमित नहीं रहे इसे मनीष जी और आगे ऊंचाईयों तक लेकर जाएं ताकि एक बड़ा अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाए। वहीं जदयू नेता वशील अहमद खां,अजीत कुमार सहनी,प्रवेज आलम,भाकपा नेता नेजाम खां,शिक्षक राजेन्द्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, लवकुमार यादव,जनसूराज के नेता रविंद्र सिंह बेरवार,सिताराम यादव,वाशूराज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मनीष के हौसले को अफजाई करते हुए मुबारक बाद दिया और फूल माला से स्वागत करते हुए मीठाईया खिलाई। वहीं मनीष ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे चाचा ललन यादव हमारे मार्गदर्शक हैं।और आज हम अपने माता पिता के कड़ी मेहनत और चाचा के मार्गदर्शक की वजह से हम आप सभो के बीच हुं। वहीं मनीष के पिता सेवानिवृत्त सैनिक बैद्यनाथ राय ने बताया कि मेरा बेटा जब आठ साल का था तब हमसे पांच रुपया मांगा था,जब उसे नहीं मिला तो उसने एक बात कहा जो आज भी मूझे याद है कि आज पांच रुपया नहीं मिल रहा है एक समय आएगा जब मैं पैसा कमाउंगा तो आपलोग उसे गिनते गिनते थक जाईएगा।यहां बता दें कि मनीष कढ़ान निवासी सेवानिवृत्त सैनिक बैद्यनाथ राय व गृहणी चंपा देवी के पूत्र है।तथा वर्तमान में वित्त विभाग अंतर्गत पटना कमीशनरी मे सहायक अंकेक्षण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं इनका बड़ा भाई सेना में सेवा दे रहे हैं तो छोटा भाई एमबीबीएस डॉक्टर बनने के बहुत करीब है।इस मौके पर पंसस नरेंद्र कुमार,संजय यादव, रामाधार राय,हासीम खां,वसंत कुशवाहा,इरसादूल हक,हबीब मास्टर,सूनिल यादव ,अनिल यादव, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
अन्य ऐप में शेयर करें


