मोतिहारी// THE ROYAL NEWS
सुगौली थाना ने शराब कारोबारियों और तीन पियक्कड़ सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान के तहत 160 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ मेहला गांव के समलेश कुमार और भोला कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही तुरकौलिया थाना के नरिअरवां निवासी रामबाबू कुमार को मोटरसाइकिल पर ले जा रहें डेर लीटर नेपाली कस्तुरी शराब और 7.740 लीटर विदेशी शराब के साथ धर दबोचा। वहीं शराब पीने के मामले में सुगांव के रंजन कुमार,कोरैया के सुमन कुमार, मुद्दा छपरा के हरिनारायण यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीये लोगों का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल टेस्ट कराया गया। जहां डाक्टरों ने शराब पीने की पुष्टि की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पियक्कड़ और शराब कारोबारियों पर मध्य निषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत प्रथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


