मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जितेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये अपराधी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तुरकौलिया बाजार में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर, तुरकौलिया थाना ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को पकड़ लिया, जिनके पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, एक चाकू और एक के.टी.एम. बाइक बरामद हुई। इसके अलावा, गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए, जिसमें चांदी के हांथ की बलिया, अंगूठी, बिछिया, लौकेट, चैन, ग्लास और एटीएम कार्ड शामिल हैं।इन अपराधियों ने पुलिस से यह भी स्वीकार किया कि वे हाल ही में कुछ सोने-चांदी की दुकानों में हुई चोरी में भी शामिल थे। गिरफ्तार अपराधियों का नाम सरयार अंसारी, अनिशूल रहमान और सेराज आलम है। पुलिस अब इन अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मोतिहारी: तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधी गिरफ्तार//THE ROYAL NEWS
गुरुवार, दिसंबर 19, 2024
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


