मोतिहारी:-पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना में शराब विक्री और तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में घोड़ासहन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 321 बोतल नेपाली शराब के साथ एक पुरुष और एक महिला तस्कर को गिरफतार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को नेपाल से भारी मात्रा में नेपाली शराब कि खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने कि गुप्त सुचना मिली सुचना पर थाना क्षेत्र के भसेढवा गांव के निकट पुलिस द्वारा वाहन जांच शुरू किया गया । वाहन जांच के क्रम में एक वाईक पर बोरे में छुपाकर रखे गए 300 बोतल नेपाली शराब प्राप्त होने पर पुलिस ने वाईक सवार पुरुष शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर कि पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लौखान गांव निवासी 23 वर्षीय सोनु कुमार के रूप में कि गयी है।तस्करी में प्रयुक्त वाहन के संबंध जांच पड़ताल करने पर चोरी का वाकई निकला । वहीं घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के वार्ड नं - 8 से 21 बोतल नेपाली शराब के महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। घोड़ासहन थाना अध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर से आवश्यक पुछताछ के उपरांत जेल भेज दिया गया है।


