पार्टी अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि पार्टी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आगे बढ़ गई है।अब चंपारण के विकास के मुद्दा पर होगा चम्पारण में चुनाव। चंपारण को भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त चंपारण बनाने के लिए संकल्पबद्ध है आपनमाटी आपन पार्टी। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को युवा नेता रविकांत रवि ने बधाई वो धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।नए जुड़ने वाले साथी चंद्रमोहन मिश्र,नागेश साहनी,रणधीर पाण्डेय,नवीन साहनी,रजत पाठक,अमित पाठक,विश्वनाथ पासवान,रंजन पासवान,तबरेज आलम,अनुराग कुमार आदि दर्जनों जुझारू नौजवान साथियों ने पार्टी से जुड़कर चंपारण को विकास के रास्ते पर लाने के लिए आपनमाटी आपन पार्टी के झंडे को बुलन्द करने का संकल्प लिया।पूरी बैठक जय जय चंपारण के नारों से गूंजता रहा।अंत में पार्टी अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने सबको आभार प्रकट कर 22 जनवरी 2025 को रामगढ़वा में पार्टी का द्वितीय वर्षगांठ मनाने के घोषणा के साथ बैठक को समाप्त किया गया।
आपनमाटी आपन पार्टी का कार्यकर्ता मीटिंग चंचल बाबा मठ रोड स्थित पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ। // THE ROYAL NEWS
रविवार, दिसंबर 22, 2024
मोतिहारी:- पार्टी के सभी नेताओं ने एक सुर में विचार व्यक्त किया कि चंपारण का विकास तभी सम्भव है जब चंपारण का क्षेत्रीय पार्टी अपने झंडे को बुलन्द कर विधानसभा में उपस्थित होगा। पार्टी के महासचिव असरफ अली ने घोषणा किया कि चंपारण में 21 विधानसभा है।सभी सीटों पर पार्टी युवा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएगी। पार्टी का कोषाध्यक्ष सोहेल अख्तर ने बताया कि लगभग सभी विधानसभा पर पार्टी प्रत्यासी सक्रिय है।युवा उम्मीदवा को प्राथमिकता पर दिया जा रहा है।
अन्य ऐप में शेयर करें


