सुगौली, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन आज पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली प्रखंड के उत्तरी शुगाव पंचायत पहुंचे। इस दौरान सुगौली में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए काम कर रहे हैं, जीविका के माध्यम से महिलाएं स्वावलंबी बन रही है। उन्होंने जीविका दिदि से कहा कि अगर आप लोगों को और जरूरत है तो बता दीजिए हम लोग और करेंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीव का डॉन से बातचीत करते हुए कहा कि हम लोग तो काम करते ही रहते हैं, हम लोग चाहते हैं कि महिलाएं जीविका के माध्यम से आगे बढ़े, हम तो पुरुषों का भी काम करते ही है, साथ ही महिलाओं का भी विकास करते हैं, बताइए सब लोग कैसे जन्म लेता है, मां रहती है तभी ना जी, मां है तभी ना हम लोगों का जन्म हुआ है, उ दिन याद रखिए जब हम लोन लेकर आप लोगों को दिए थे, पहले का लोग कैसे सोचता था कि महिलाओं के काम के लिए करें, हम तो शुरू से ही काम करते रहे हैं। नीतीश कुमार ने जीविका दीदीयो से कहा कि आप लोगों को जो चाहिए वे करेंगे, आगे भी करेंगे जो जरूरत होगी वह बता दीजिए आगे भी करते रहेंगे। चलते हुए मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को हाथ हिलाया लेकिन दूरी बनाए रखी।


