मोतिहारी:-पूर्वी चम्पारण जिले के सुगौली,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे उतरीं सुगांव जहां इस दौरान पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जीविका भवन में जीविका दीदियों से मुलाकात कर संबोधित किया। उस दौरान मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि हम महिलाओं के विकास के लिए लगातार काम करते आ रहे हैं। जीविका के माध्यम से महिलाएं रोजगार करके आगे बढ़ रही हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि अगर आपलोगों को और जरूरत हो तो बता दीजिएगा, हमलोग आगे भी करेंगे। सीएम नितीश कुमार ने जीविका दीदियों से कहें कि हमें बताएं और आगे क्या करना है। उन्होंने जीविका दीदीयों से बातचीत करते हुए कहा कि हम लोग तो लगातार काम करते ही रहते हैं। हम लोग चाहते हैं कि महिलाएं जीविका के माध्यम से आगे बढ़ें। हम तो पुरुष का भी काम करते ही हैं और . आगे उनहो ने कहा पहले का लोग कैसे नहीं सोचता था कि महिलाओं के लिए काम करें। हम तो शुरू से ही काम करते आ रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदीयों से कहा कि आप लोगों को जो चाहिए वह करेंगे। और आगे भी करते रहेंगे।


